Dark Mode
राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल समापन समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न

राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल समापन समारोह भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न

सोजत। राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेल क्लस्टर स्तरीय मुकाबले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपजिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ थे। जांगिड़ ने कहा कि खिलाड़ियों की एकजुटता व खेल भावना ने उन्हें जीत दिलाई। खिलाड़ियों से क्लस्टर के बाद जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह से भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीबीइओ नाहर सिंह राठौड़ ने राजीव गांधी शहरी ओलंपिक प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि क्लस्टर लेवल पर जीतने वाले आगे जिला स्तर पर खेलेंगे। उन्होंने जीतने वाली टीमों का विवरण प्रस्तुत किया। पुरुष एवं महिला वर्ग की अलग-अलग स्पर्धाओं में विजेता टीमों को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल वितरित किए। मैच निर्णायकों ओर सक्रिय भूमिका निभाने वालों को भी मोमेंटो प्रदान किए गए। कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों का साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में उप जिला कलेक्टर जांगिड़ ने उपस्थित जन को शपथ भी दिलाई तथा कार्यक्रम पश्चात समापन की घोषणा के साथ ही अंत में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का सरस संचालन कवि जगदीश गहलोत ने किया।

यह थे अतिथि
उपजिला कलेक्टर गोपाल जांगिड़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नाहर सिंह राठौड़ अधिशासी अधिकारी भंवराराम पटेल एसीबीयो जयदेव शर्मा स्वरूप सिंह उदावत जुगल किशोर निकुम संतोष पिल्लई महेंद्र पालरिया बालमुकुंद गहलोत राकेश पंवार नियामत अली नरेश बबलू मनीष तिवारी धीरज नागोरा आदि।

यह थे उपस्थित
प्रतियोगिता खेल प्रभारी अजीत सिंह उदावत पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी मनोज शर्मा, गोरधन देवासी राजेंद्र सिंह मनोहर जोशी पारस सिंघानिया रामकिशोर राठौड़ हनुवंत सिंह कल्याण सिंह, कुसुम लोढ़ा, नारायण सिंह आडा मुरलीधर जोशी चंद्रकला राजपूत प्रेम सिंह निहारिका गुंडाराम मोहनलाल अलारख शेख सुनील सद्दाम हुसैन शेख चन्द्रशेखर श्रीमाली आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!