Dark Mode
राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन 10 जुलाई से

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन 10 जुलाई से

कोटा । राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन 10 जुलाई से 15 जुलाई तक किया जायेगा। जिसमें कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र के सभी खेल प्रतियोगिताएं जेके पेवेलियन एवं महाराव उम्मेदसिंह स्टेडयम नयापुरा में होगी। कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र की सभी खेल प्रतियोगिताएं श्रीनाथपुरम स्टेडियम एवं मल्टीपरपज स्कूल के खेल संकुल में होगी।
जिला खेल अधिकारी अजीज पठान ने बताया कि कोटा उत्तर नगर निगम क्षेत्र में 16 कलस्टर बनाये गये हैं जिसमें फुटबॉल पुरूष, खो-खो महिला, एथलेटिक्स पुरूष व महिला, टेनिस बॉल किक्रेट पुरूष व महिला वर्ग की प्र्रतियोगिता महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में होगी। कब्बडी, वॉलीबाल व बास्केबॉल की महिला व पुरूष खिलाडियों की प्रतियोगिता जेके पेवेलियन में आयोजित की जायेगी।
ये बनाएं क्लस्टर-
खेल अधिकारी ने बताया कि कलस्टर एक में वार्ड संख्या 3,33,52,53, कलस्टर 2 में वार्ड संख्या 54,55,35,56, कलस्टर 3 में वार्ड संख्या 36,37,57,58, कलस्टर 4 में वार्ड संख्या 4,5,6,7,34, कलस्टर 5 में वार्ड संख्या 48,65,66,67 के खिलाडी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कलस्टर 6 में 24,25,26,27, कलस्टर 7 में 46,47,63,64, कलस्टर 8 में 8,9,10,59, कलस्टर 9 में 21,22,23,44,45 तथा कलस्टर 10 में 11,18,60,61,62 वार्ड की टीम भाग लेगी। उन्होंने बताया कि कलस्टर 11 में 19,20,42, 43 कलस्टर12 में 14,15,10,41,16, कलस्टर 13 में 12,13,17,38,39, कलस्टर14 में 2,31,32,50,51 कलस्टर 15 में 1,28,29,30 तथा कलस्टर 16 में 49,68,69,70 वार्ड की टीमें भाग लेगी।
 जिला खेल अधिकारी ने बताया कि कोटा दक्षिण नगर निगम क्षेत्र में 16 कलस्टर बनाये गये हैं जिसमें फुटबॉल पुरूष, खो-खो महिला, एथलेटिक्स पुरूष व महिला, टेनिस बॉल किक्रेट पुरूष व महिला वर्ग की प्र्रतियोगिता श्रीनाथपुरम स्टेडियम में होगी। कब्बडी, वॉलीबाल व बास्केबॉल की महिला व पुरूष खिलाडियों की प्रतियोगिता मल्टीपरपज खेल संकुल में आयोजित की जायेगी।
ये बनाएं क्लस्टर-
खेल अधिकारी ने बताया कि कलस्टर एक में वार्ड संख्या 1,21,22,23,46,47, कलस्टर 2 में वार्ड संख्या 60,2,3,4,5 कलस्टर 3 में वार्ड संख्या 24,25,26 कलस्टर 4 में वार्ड संख्या 61,72,73,74 कलस्टर 5 में वार्ड संख्या 48,49,50,62,63,64 के खिलाडी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कलस्टर 6 में 75,76,77,80,67, कलस्टर 7 में 27,28,30,51,65,66 कलस्टर 8 में 6,7,8,29,31,32,34 कलस्टर 9 में 9,10,33,35,36,37 तथा कलस्टर 10 में 52,53,54,55 वार्ड की टीम भाग लेगी। उन्होंने बताया कि कलस्टर 11 में 68,69,70,71,78, 79 कलस्टर 12 में 12,13,14,38,39, कलस्टर 13 में 15,20,42,43 कलस्टर 14 में 44,45,58,59 कलस्टर 15 में 40,41,56,57 तथा कलस्टर 16 में 11,16,17,18,19 वार्ड की टीमें भाग लेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!