Dark Mode
राजपूत समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया

राजपूत समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष का पुतला दहन किया

झालावाड़ . झालावाड़ ज़िले के सुनेल क़स्बें में दर्जनों गावों के राजपूत समाज ने भाजपा जिलाध्यक्ष संजय ताऊ के पुतले की शव यात्रा निकाल कर जमकर नारें बाजी कर महाराणा प्रताप चौराहा पर पुतला दहन किया राजपूत समाज ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिलाध्यक्ष संजय जैन ने भुमि विकास बैंक चुनाव में हस्तक्षेप किया। जबकि चुनाव में किसी पार्टी का सिमबल नही होता है। उनके प्रत्याशी की हार होते हुए देख, राजपूत समाज के युवाओं के ऊपर आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने रणवीर सिंह राठोड़ का पर्चा फाड दिया जबकि रणवीर सिंह के पास फार्म भरने के लिए समर्थक और अनुमोदक नहीं थे इसलिए उन्होंने स्वयं फार्म फाड़कर चुनाव निरस्त करवाने के लिए दबाव बनाया।और राजपूत समाज को गुण्डा बोला। इसके विरोध में सम्पूर्ण राजपूत समाज ने जिले की सभी तहसीलो में संजय ताऊ का पुतला दहन किया जायेगा। इसी को लेकर सुनेल कस्बे मैं महाराणा प्रताप चौराहा पर राजपूत समाज ने संजय ताऊ का पुतला जलाया।और कहा कि भाजपा जब तक जिलाध्यक्ष पद से मुक्त नही करती तब तक राजपूत समाज बीजेपी का बहिष्कार करेगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!