विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में राखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
सोजत। विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में भाई बहनों के अटूट प्रेम बंधन का पर्व राखी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक सत्तूसिंह भाटी कार्यक्रम मुख्य अतिथि रशीद गोरी ने रक्षा बंधन के महत्व को बताते हुए अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया तत्पश्चात छात्र बहनों ने अपने सहपाठी छात्र भाइयों को राखी बांधी। प्रधानाचार्य प्रेमचंद लोहार ने सभी का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम का सरस्वती संचालन व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी ने किया। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह मफावत दुर्गेश व्यास शाहबाज खान पूनम भटनागर हर्षिता राजपुरोहित अनीता, डिम्पल आदि ने कार्यक्रम में अपनी महती भूमिका निभाई।