अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकाली रैली
टोंक। जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा एवं ब्लॉक साक्षरता मिशन समिति टोंक के संयुक्त तत्वाधान में अजीम प्रेमजी फाउन्डेशन में अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर साक्षरता जागरूकता रैली को जिला शिक्षा अधिकारी मीना लसारिया एवं सहायक परियोजना अधिकारी डॉ. रामनिवास धायल ने हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए घण्टा घर पर पहुंची। यहां लर्नर्स द्वारा जागरूकता सन्देश युक्त देकर रंगोली बनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि अजीम प्रेमजी के संचालक देवेन्द्र जोशी, अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीताराम गुप्ता, विशिष्ठ अतिथि जसवन्त सिंह नरूका एवं पार्षदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारम्भ ब्लॉक समन्वयक अब्दुल रशीद नकवी ने टोंक ब्लॉक का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, सहायक परियोजना अधिकारी डॉ. रामनिवास धायल ने नव-भारत साक्षरता कार्यक्रम एवं उल्लास के बारे में जिले की प्रगति एवं कार्य योजना प्रस्तुत की। सीबीईओ सीताराम गुप्ता ने बताया कि 24 सितम्बर को आयोजित होने वाली दक्षता परीक्षा में पंजीकृत सभी लर्नर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करे तथा सामाजिक चेतना केन्द्र में लगने वाली कक्षाओं में ज्यादा से ज्यादा लर्नर्स की भागीदारी सुनिश्चित करे ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से टोंक जिला 2027 से पूर्व साक्षर बन सके। कार्यक्रम में जिले में उत्कर्ष कार्य करने वालो को सम्मानित भी किया गया टोंक ब्लॉक-सर्वश्रेष्ठ सर्वेयर गंगाराम मीणा पीईईओ अरनियामाल, स्वयं सेवी शिक्षक आशा सैनी, लर्नर संतोक जाट, बेस्ट यूसीईओ न्यू टोंक, सर्वेयर अजीमुद्दीन, स्वयं सेवी शिक्षक जेबी खान, लर्नर शबनम, बेस्ट ब्लॉक समन्वयक अब्दुल रशीद सीबीईओ कार्यालय टोंक, केआरपी मो. हसीब व्याख्याता, विष्णु दत्त, स्काउट मंजू चावला, वरिष्ठ लिपिक आबिदा कैफी, लीना सैनी व जिले से आये हुए लर्नर्स सर्वेयर वीटी आदि मौजूद रहे।