सोजत विधायक शोभा चौहान के नेतृत्व में हुआ रैली का आयोजन
रायपुर मारवाड़. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर हर घर तिरंगा के तहत रविवार को देवली कला में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया ,देशभक्ति के गीतों के साथ डीजे की धुन पर भारत माता की जय,वन्दे मातरम,के जय घोष लगाते हुए सैकड़ो ग्रामीण बाइक पर तिरंगा झंडा बांधकर भारत माता की जय वन्दे मातरम के जय घोष के साथ वाहन रैली का आयोजन हुआ , विधायक शोभा चौहान ने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक आजादी महाउत्सव मनाया जा रहा है और देश की शान तिरंगा रैली का आयोजन पूरे देश मे हो रहा है , भाजपा नेता गुणेश रावल ने प्रधानमंत्री जी की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला,भाजपा युवा नेता मनोहर सोलंकी ने कहा कि देश के लिए जीना सीखे ,देश हमे देता है सब कुछ ,हम भी कुछ देना सीखे ,सरपंच रतनाराम भाना ने आये हुए सभी अतिथियों का कार्यकर्ताओ एवं रैली में पधारे ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया ,सभी के लिए मिष्ठान की व्यवस्था भाजपा नेता गुणेश रावल की ओर से की गई,कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा जी चौहान, भाजपा नेता गुणेश रावल ,भाजपा युवानेता मनोहर सोलंकी,भाजपा मंडल अध्यक्ष बंसीलाल भाटी, सरपंच रतनाराम भाना, पूर्व सरपंच महेंद्र कुमावत, पूर्व सरपंच गायडराम देवासी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कानसिंह चौहान, महेन्द्र कमेडिया, शक्तिसिंह भाटी, श्यामलाल चौधरी,राजेन्द्र सांखला, भगवत सिंह राजावत, ओमप्रकास ,नवीन शर्मा ,नितिन ,देवीलाल टेलर, राजेंद्र दहिया, सत्यदेव छिपा,गजेन्द्र सिंह,बाबूलाल दिवान,चुनीलाल, केसाराम यादव ,सुरेश जाट,सुरेश लखावत, अर्जुनलाल देवासी ,खुर्शीद अहमद ,अशफाक कुरैशी, असलम कुरेशी,इकबाल कुरैशी,आदि ग्रामीण मौजूद रहे