Dark Mode
बहरोड़ में स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली

बहरोड़ में स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली

बहरोड़। नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों के द्वारा शुक्रवार को स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम को लेकर रैली निकाली गई। जिसमें शहर के लोगों को आसपास गंदगी नहीं फैलाए रखने और स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। नगरपालिका जमादार मुकेश कुमार ने बताया कि निगम के सफाई कर्मचारियों के द्वारा नगर पालिका से लेकर नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड होते हुए कचहरी तक स्वच्छता रैली निकाली गई। हाथों में स्लोगन की तख्तियां लिए हुए कर्मचारी नारेबाजी करते हुए निकले। यहां सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह गंदगी नहीं फैलाने और लोगों को जागरूक करने के लिए भी शपथ ली। बहरोड़ नगर पालिका में 35 वार्ड है। जहां अधिकांश जगह-जगह वार्ड में गंदगी का आलम बना रहता है। नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेरों में बदबू आने के कारण लोगों को सांस लेना दूभर हो जाता है। वहीं नगर पालिका के द्वारा शहर के विभिन्न कॉलोनियों, वार्डों और स्टेट हाईवे सड़क किनारे रखे हुए कचरा पात्र भरकर ओवरफ्लो हो जाते है। जिनके आसपास कचरा कई दिन तक पड़ा रहता है। ऐसे में स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम के तहत नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों को भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!