Dark Mode
बाबा साहेब की जयंती पर निकाली रैली, पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

बाबा साहेब की जयंती पर निकाली रैली, पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

 
 
बीदासर। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में दड़ीबा स्तिथ बिलदास जी की बगीची से प्रधान संतोष मेघवाल, पुलिस उप अधीक्षक प्रह्लाद राय ने विशाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने हाथों में नीले झंडे लिए बाबा साहेब व जय भीम के जयकारें लगाए। कायमखानी मोहल्ला, खाखीजी चौक, मेघवाल बस्ती, रैगर बस्ती, गंगा माता मंदिर, अंबेडकर भवन, बाल्मीकि बस्ती, बैरी चौक आदि में लोगों ने रैली पर पुष्प वर्षा की ओर सरबत पिलाकर स्वागत किया। जिसके पश्चात रैली समारोह स्थल सेठ दुलीचंद सेठिया उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंची जहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहेब के उपकारों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमें उनके बताए हुए मार्गों पर चलकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान समिति अध्यक्ष मेघराज गुसाईवाल, थानाधिकारी जगदीश सिंह, शिक्षक हेमराज, पूर्व पार्षद धर्मचंद लोहिया, राजेश लोहिया, पुनाराम मेघवाल आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर कस्बे के वार्ड नं 33 मेहरड़ा बास स्तिथ सामुदायिक भवन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहब  की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष सीताराम भोभरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण तिवारी, एससी मोर्चा अध्यक्ष मघराज वाल्मीकि, पूर्व पालिकाध्यक्ष हुक्मीचंद गुसाईवाल, नगर महामंत्री राजेश सोनी, पार्षद सांवरमल नाई, भंवरसिंह राठोड, गोपाल प्रजापत, भागीरथ चौहान, गुलाम रसूल बल्खि, श्रीकृष्ण तेजस्वी, सोहेल सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!