Dark Mode
छोटीखाटू रामलीला में राम भरत मिलाप का मंचन

छोटीखाटू रामलीला में राम भरत मिलाप का मंचन

छोटीखाटू। शहर की बीजा बाईजी बगीची में चल रही  रामलीला के मंचन में राम के वनवास और उसके वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने तथा राम और भरत के मिलन के दृश्य ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। राम के छोटे अनुज भरत और शत्रुघ्न भी वनवास और पिता की मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हो गए। राम से मिलने के लिए भरत सहित तीनों माताएं और जनक वन की ओर जाते हैं। वहां निषादराज और केवट के माध्यम से राम तक पहुंचने का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा। इस अवसर पर प्रदीप वैष्णव, दिलीप सैन, किशोर सिंह, विनोद व्यास, दयानंद जांगिड़, तिलोक जांगिड़ सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!