राम जनरल इंश्योरेंस ने बीमा धोखाधड़ी के खिलाफ लड़ाई तेज की
जयपुर: राम जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एसजीआई), भारत में सबसे बड़ी गैर-जीवन बीमा प्रदाता कंपनी ने धोखाधड़ी और फर्जी दावों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए मोटर थर्ड पार्टी क्लैम की जांच के लिए अपनी क्लैम जांच टीम को मजबूत किया है। मोटर दुर्घटना क्लैम ट्रिब्यूनल (एमएसीटी) मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्थापित एक विशेष अदालत है, जो मोटर वाहन दुर्घटनाओं के मुआवजे के दावों का फैसला करती है। यह सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए सिविल कोर्ट की तुलना में एक तेज़ और कम खर्चीला विकल्प प्रदान करती है। दुर्भाग्य से, एमएसीटी में निपटान के लिए आने वाले कई दावे धोखाधड़ी या फर्जी दावे होते हैं।
क्लैम रिव्यू टीम विसंगतियों की पहचान के लिए दावों की गहन पड़ताल करेगी और सही क्लैम तत्काल प्रोसिसिंग और सेटलमेंट के लिए भेजे जाएंगे। संदेहजनक क्लैम प्रस्तुत दस्तावेजों और सबूत को गहन जांच-पडृताल के लिए जांच टीम को सौंपा जाएगा। जांच पूरी होने के बाद, धोखाधड़ी वाले दावों को न्यायाधिकरण में चुनौती देने के लिए लीगल टीम सौंपा जाएगा।एसजीआई के कार्यकारी निदेशक अश्विनी धनावत की अगुवाई में टीमें क्लैम की गहन जांच-पडृताल करेंगी। धोखाधड़ी का पता लगाने में नवीनतम एआई टूल्स की भी मदद ली जाएगी। कानूनी कार्यवाही को संभालने के लिए अपने क्षेत्र का विशेष अनुभव रखने वाले कर्मियों से युक्त तीन टीमें "क्लैम समीक्षा', "क्लैम जांच' और "कानूनी' होंगी।
अश्विनी धनावत, कार्यकारी निदेशक, राम जनरल इंश्योरेंस ने कहा, “राम जनरल इंश्योरेंस शेयरधारकों के हितों की रक्षा और पॉलिसीधारकों के भरोसे को बरकरार रखने के अपने मिशन पर दृढ़ है। सिस्टम का गलत फायदा उठाने वालों पर मुकदमा चलाकर, हम न केवल अपने शेयरधारकों के हितों की रक्षा कर रहे हैं, बल्कि यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि वास्तविक दावेदारों के लिए संसाधन संरक्षित रहें जो अपनी ज़रूरत के समय हम पर भरोसा करते हैं।” कुछ दिन पहले एसजीआई ने सूरत के दिलीपभाई मगनभाई पटेल, जिनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी, के परिवार के लिए वास्तविक क्लैम का तेजी से निपटान करने के लिए तेज गति से कार्रवाई की। एसजीआई 46 लाख रुपए के थर्ड पार्टी क्लैम की निपटान प्रक्रिया में तेजी लाई और सुनिश्चित किया कि परिवार को 15 दिनों में ही आर्थिक मुआवजा मिला।