राम रसोड़े का बाबा की आरती के साथ शुभारम्भ किया गया
फलोदी. जिला फलोदी के ग्राम पंचायत लोर्डिया में गाँववासियों के सहयोग से बाबा रामदेव मेलार्थियों की सेवार्थ राम रसोड़े का शुभारंभ पोस्टर विमोचन के साथ किया गया। ग्राम लोर्डिया में बाबा रामदेव सेवा समिति (ग्राम लोर्डिया) के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस बार भी साई बाबा मंदिर परिसर में गाँव के गणमान्य व्यक्तियो व युवा साथियों की उपस्थिति में पोस्टर विमोचन किया गया व बाबा रामदेव जी की आरती कर रामदेवरा जानेवाले मेलार्थियों( जातरूओं) की सेवा में "राम रसोड़ा" का भव्य सुभारम्भ किया गया। भामाशाह मेघराज कल्ला ने बताया कि ग्राम लोर्डिया की एकता का प्रतीक यह राम रसोड़ा समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से संचालित किया जायेगा। जिसके लिए सभी का सहयोग अपेक्षित रहेगा उन्होने सभी ग्रामवासी लोर्डिया का तन मन एवम धन से सहयोग करने पर आभार जताया।