रामाकृष्ण सहारण बिश्नोई चुने गए निर्विरोध ,
पदमपुर । पूर्व सरपंच रामाकृष्ण सहारण विश्नोई को क्रय विक्रय सहकारी समिति सदस्यों ने निर्विरोध अध्यक्ष पद पर चुने जाने पर निर्वाचन अधिकारी हरि सिंह सहायक रजिस्ट्रार एवं मुकेश कुमार मुख्य व्यवस्थापक ने प्रमाण पत्र देकर किया अभिनंदन, सोसाइटी सदस्य विषपति देवी , महेंद्र कुमार , सुचित्रा , ओकार सिंह , गुरप्रीत सिंह ,मलकीत सिंह , निर्मल सिंह आदि सदस्यों ने एकमत से निर्णय लेकर सर्व समिति से निर्विरोध चुनाव निर्वाचन की प्रक्रिया को संपन्न करवाया । रामाकृष्ण विश्नोई ने पूर्व मंत्री व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर का लिया आशीर्वाद , कुन्नर ने निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया को समाजहित में सकारात्मक बताया और कहा कि इससे एक दूसरे के प्रति विश्वास व प्रेम बढता है I गुरमीत सिंह कुन्नर ने पूर्व सरंपच रामाकृष्ण विश्नोई फकीरवाली व उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह एक सीसी को निर्विरोध चुने जाने की शुभकामनाएं प्रेषित कर कहा कि रामा कृष्ण विश्नोई कॉन्ग्रेस पार्टी के दायित्यवान कार्यकर्ता के रूप में पूर्व में महत्वपूर्ण पदो पर उल्लेखनीय सेवाएं पार्टी हित में दे चुके हैं । क्रय विक्रय सहकारी समिति संचालक मंडल की जिम्मेदारी सभी सदस्यों ने एकमत से देकर उनके प्रति विश्वास जताया है । निश्चय ही रामाकृष्ण बिश्नोई सभी सदस्यों को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारी सकारात्मक दृष्टिकोण से निभाएंगे ।पूर्व सरंपच सतपाल सुन्नर , विधायक प्रतिनिधि सुभाष माझू , व्यापार मंडल सचिव भोजराज जैन , हंसराज मिठिया , सुरेश जाखड़ , राहुल कटारिया , अरिहंत सिंगला , ईश्वर मीठिया , अनिल कालड़ा ,गौशाला अध्यक्ष सतपाल , संजय बिश्नोई , पंचायत समिति डायरेक्टर विश्वती सारण , जगदीश नेहरा , मोहनलाल , ओम प्रकाश सारण , बुधराम शर्मा , रामकुमार सियाग , देवीलाल , कालीराणा , गुरविंदर सिंह 36 आरबी, कुलदीप सिंह एक आरबी , दौलत राम सारण ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया । रामाकृष्णन सहारण ने सभी सदस्यों में अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास मेरे प्रति व्यक्त किया है उस पर कभी आंच नहीं आने दूंगा सभी सम्मानित सदस्य मेरे परिवारिक सदस्य के रूप में अपना दायित्व निभाएंगे ।