अंतर सदनीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में रमन रहा विजेता।
स्थानीय सीरी विद्या मंदिर में आयोजित हुई अंतर सदनीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में आर्यभट्ट को आठ विकेट से हराकर रमन सदन विजेता रहा। शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि आर्यभट्ट सदन ने पहले खेलते हुए69 रन बनाए, जिसमें हिमांशी ने 22 एवं प्राची ने 8रनों का योगदान दिया। रमन सदन के सामने 70 रनों का लक्ष्य रखा गया जो उन्होंने अंतिम ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर आठ विकेट से जीत हासिल की । रमन सदन की प्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 20 रन बनाए , एवं चित्रा 20 रनों का योगदान दिया । इस मैच में हिमांशी माही आरुषि अंशु योग निशिका आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया ।विद्यालय प्रार्चाया बी.रेचल ने विजेता टीम,आयोजक मंडल ममता गुप्ता एवं आचार्य पवन सिंह शेखावत आदि को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर संजय कुमार शर्मा,एस भट्टाचार्य जी ,शालिनी मोरया, कनिका मिश्रा ,मनीषा, अंकिता दुग्गल ,निर्मला कुमारी ,सरोज, अनीता मिश्रा, प्रियंका ,प्याली सुपर्णा चटर्जी सहित अध्यापक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।