रामजानकी केसरी का फ्रेंड महिला क्लब बारां ने किया भव्य स्वागत सम्मान
छीपाबड़ौद. फ्रेंड्स महिला क्लब का द्वितीय स्थापना दिवस जिला मुख्यालय बारां में निजी होटल में समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । क्लब की संस्थापिका अध्यक्ष सपना गोयल ने बताया की समारोह मैं मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा से आए अग्रवाल सम्मेलन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र बंसल नै संबोधित किया विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अनिल मरमिट सहित मंचासीन रहे । अध्यक्ष गोयल के अनुसार इस अवसर पर जनप्रतिनिधि अधिकार संघर्ष समिति की प्रदेश संयोजक रामजानकी केसरी को प्रतीक चिन्ह प्रशस्ति पत्र दुपट्टा धारण करवाकर भव्य स्वागत सम्मान किया गया क्लब अध्यक्ष गोयल के अनुसार केसरी को यह सम्मान कोरोनाकाल में 15 हजार से अधिक लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए निशुल्क भोजन बनाकर भेजने के सराहनीय कार्य करने के लिए किया गया है साथ ही पांच बार रक्तदान किया जा चुका है तथा 12 बार लगाए गए निशुल्क चिकित्सा शिविरों में विशेष सहयोग रहा है केसरी वर्तमान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान कि जिला सदस्य के रूप में कार्य कर रही है साथ ही समर्पण संस्था जयपुर की बारां जिला प्रभारी के नाते पौधारोपण परिंडे बांधना कंबल वितरण सहित अनेक कार्य किए जा रहे हैं