Dark Mode
रामजीदास मोदानी फाउण्डेशन नरायना की एचसीजी अस्पताल में कैन्सर पर हुई परिचर्चा 

रामजीदास मोदानी फाउण्डेशन नरायना की एचसीजी अस्पताल में कैन्सर पर हुई परिचर्चा 

नरैना! शनिवार को मोदानी फाउण्डेशन ट्रस्ट, नरायना की ओर से जयपुर के एचसीजी अस्पताल में कैन्सर पर परिचर्चा तथा जाँच शिविर का आयोजन किया गया ! एचसीजी अस्पताल के सलाहकार रेडियेशन एन्कालांजी डॉ. कार्तिक रस्तोगी के द्वारा कैन्सर के कारणो,निदान,उपचार पर विस्तृतरूप से प्रकाश डाला गया! वार्ता के पश्चात अनेक महिलाओं और पुरूषों ने प्रश्नोत्तर कर अपनी जिज्ञासा को शांत किया ! इस अवसर पर पश्चिमाचंल प्रादेशिक माहेश्वरी महासभा के प्रदेश संयुक्त मंत्री नवल झंवर, क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा सोडाला जयपुर के अध्यक्ष रमेश भैय्या,जयपुर जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम परवाल,मोदानी फाउण्डेशन नरायना जयपुर के अध्यक्ष सत्यनारायण मोदानी,शिवरतन मोहता,बृजेश लढ्ढा,राधेश्याम काबरा,ओमप्रकाश काबरा,श्रीकांत तोतला,एल एन राठी,राकेश धूत,राजेश शारदा,प्रकाश बिड़ला,रमेश जाखोटिया,राम बाहेती, पुष्पकान्ता मोदानी,सविता राठी,रेखा धूत,नीलम देवपुरा,राजकुमारी लढ्ढा सहित विशेष रूप से आमंत्रित अशोक पचिसिया व डॉ. रेखा कासट सहित अन्य लोग उपस्थित थे। मंच का संचालन क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा सोडाला जयपुर के उपाध्यक्ष रमेश माहेश्वरी (भराडिया) व एच सी जी के प्रबंधक कृष्णकान्त गौड़ द्वारा किया गया। मोदानी फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से डा.कार्तिक,डॉ.वैभव गगरानी व डॉ कम्प्रा गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किये
गये। इस चिकित्सा एवं जांच शिविर में लगभग 100 जनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!