Dark Mode
महंत बने रामकुमारदास महाराज

महंत बने रामकुमारदास महाराज

रामगंजमंडी। चेचट के पास स्थित घाटोली गांव मे मुकंदरा हिल्स पर वर्षो से बने आश्रम पर राजस्थान ओर मध्यप्रदेश के साधू संतो का आगमन रहा। सभी साधू संतो ने संकटमोचन हनुमानजी मंदिर दरवाजा घाटोली रामसेवा आश्रम के ब्रह्मलीन संत 1008 निर्मलदास महाराज के शिष्य रामकुमार दास को सभी साधू संतो की सहमति से महंत की उपाधि सौंपते हुए घाटोली आश्रम के उत्तराधिकारी के रूप मे भार सौंपा गया। श्री सनातन संत वृक्त मंडल सेवा संस्थान का कोषाध्यक्ष भी सभी साधू संतो की सहमति से मनोनीत किया। घाटोली मे सम्पन्न हुई संतो की बैठक मे घाटोली के महंत् रामकुमार दास का सभी संतो ने स्वागत कर मालाये पहनाकर स्वागत किया। महंत 108 रामकुमार दास ने कहा कि गुरुदेव के परमार्थ के कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। मंदिर निर्माण हेतु एवं समय-समय पर धार्मिक अनुष्ठान संकटमोचन हनुमानजी मंदिर दरवाजा घाटोली मे किये जाते रहेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष 108 श्री बजरंगदास त्यागी,उपाध्यक्ष अमरदास त्यागी,केदारेश्वर गिरी महाराज,ब्रह्मानंद महाराज,रामेश्वरदास महाराज,पन्नादास महाराज,सीतारामदास् महाराज सहित कई साधू संतो के शिष्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!