Dark Mode
पुजा अर्चना के साथ रामलीला मंचन का रोपा थाम

पुजा अर्चना के साथ रामलीला मंचन का रोपा थाम

रतनगढ़। पण्डितपुर पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित होने वाली रामलीला के मंचन के लिए आज विधिवत पूजा अर्चना कर थाम रोपण का कार्य पंडित पवन कुमार तिवाड़ी एवं दीनदयाल झाड़ोलिया के मंत्रोच्चार के साथ संम्पन्न हुआ। कमेठी के निर्देशक गोपाल हारीत ने बताया की कमेठी के वरिष्ठ पदाधिकारियों वासुदेव चाकलान, बजरंग झाडोलिया एवं अरविन्द इन्दोरिया ने सामुहिक रूप से पूजा अर्चना कर थाम रोपण कार्य संम्पन्न किया। कमेठी सयोंजक अरविन्द इन्दोरिया के अनुसार 15 से 24 अकटुम्बर नवरात्रि स्थापना से विजयादशमी तक अनवरत 10 दिनों तक मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य लीला का मंचन किया जाएगा। इस मौके पर नवनियुक्त कमेठी अध्यक्ष संतोष कुमार महर्षी, कोषाध्यक्ष भरत वर्मा, रामौतार रक्षक, भरत शर्मा, रमाकांत रक्षक, रामकृष्ण शर्मा, मुकेश पारीक, प्रेम पारीक, महेश  इन्दोरिया, सीताराम महर्षी, नीरज शर्मा, पवन कुमार हारीत, संजय धर्ड, महेश रक्षक, दौलत खटीक, श्याम पुरोहित,गोपाल गौड़, रवि कुमार सारस्वत, हितेश शर्मा, यश शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!