रामविलास बांगड़ा स्पेन में आयोजित सेमिनार में भाग लेंगे।
जायल - भारतीय जीवन बीमा के मुख्य सलाहकार रामविलास बांगड़ा स्पेन के बार्सेलोना शहर में आयोजित शैक्षणिक सेमिनार में भाग लेंगे। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोहर लाल ने बताया कि बीमा सलाहकार रामविलास बांगड़ा यूरोप में 18 फरवरी से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाली शैक्षणिक सेमिनार में भाग लेंगे। बांगड़ा का विशिष्ट उपलब्धि पर चयन होने पर प्रशासनिक अधिकारी गोविंद लाल छापरवाल, देवाराम शर्मा जितेंद्र कुमार,रामपाल कड़वासरा, जेताराम कड़वासरा, ललित ,जेताराम चोयल, रेवंत सिंह आदि स्टाफ सदस्यों ने बांगड़ा को बधाई दी गई।