मतदान दलों एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन 14 नवंबर को
चित्तौड़गढ़। प्रभारी अधिकारी मतदान दल गठन ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत दिनांक 14 नवंबर को दोपहर 3.15 बजे मतदान दलों (पुरुष, महिला एवं दिव्यांग) एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का जिला कलेक्ट्रेट परिसर के एन.आई.सी. कक्ष (कमरा नं. 73 ) के वी०सी० हॉल में रेण्डमाईजेशन किया जाएगा ।