Dark Mode
जोश और उमंग के साथ मनाया गया रंग पंचमी पर्व

जोश और उमंग के साथ मनाया गया रंग पंचमी पर्व

केकड़ी. केकड़ी नगर में रविवार को रंग पंचमी का त्योहार जोश उत्साह उमंग के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया इस मौके पर सुबह से ही युवाओं की टोलियां होली के रंग में रंगे नजर आए। युवक युवतियां महिलाएं सभी आज होली के रंगों में सरोबार नजर आए युवाओं की टोलियां अलग-अलग समूह में नगर की विभिन्न कॉलोनियों में अपने इष्ट मित्रों व रिश्तेदारों के यहां होली खेलने का आनंद ले रहे थे वही दोपहर में केकड़ी नगर के चारों दिशाओं से युवाओं की टोलियां घंटाघर पर धमाल मचाती नजर आई युवाओं के कपड़े फटे हुए थे और वह जोश से लबरेज डीजे की धुनों पर फागुनी गीतों पर थिरक रहे थे,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता सुबह एकत्रीकरण के पश्चात नगर की विभिन्न बस्तियों व स्वयं सेवकों के घर जाकर होली की बधाइयां दे रहे थे साथ ही इस मौके पर देशभक्ति से ओतप्रोत फागुनी गीतों पर चंग की थाप पर सभी कार्यकर्ता थिरक रहे थे इसी प्रकार अजमेर रोड पर अमित होटल के बाहर अंतरराष्ट्रीय कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच कवि अशोक चारण पत्रकार सुरेंद्र जोशी,शिवराज चौधरी धर्मीचंद न्याति,अमित गर्ग,ज्ञानप्रकाश दाधीच,जगदीश फतेहपुरिया,मनोज कुमावत,आशाराम जांगिड़ सहित केकड़ी नगर के उत्साही युवाओं ने फागुनी गीतों की महफिल सजाई जहां गुला की बौछार के साथ फागुनी गीतों की मस्ती के साथ अपने व्यंग्य,छंद, मुक्तको व अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी को रंगपंचमी की बधाई देते हुए उत्साह से ढोल की थाप पर नृत्य व गीतो से समारोह को यादगार बना दिया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!