Dark Mode
रंग पंचमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी

रंग पंचमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी

बामनवास. उपखंड बामनवास नगर पालिका क्षेत्र में आज रंग पंचमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। रंग पंचमी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।रंग पंचमी के दिन कुश्ती दंगल, घुड़दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित होगा। नगर पालिका प्रशासन जेएन केशव मीना द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा कुश्ती दंगल, घुड़दौड़ कार्यक्रम आयोजित करवाया जा रहा है।जिसमें राजस्थान के अलग-अलग जिले से पहलवान भी भाग लेंगे। मीणा ने बताया कि नगर पालिका द्वारा कुश्ती दंगल आयोजित होगा। जगह का जायजा लेकर तैयारियां की जा रही है। नगरपालिका बामनवास जेई एन केशव मीना, रोजगार सहायक विकास मीना, चेतराम सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!