Dark Mode
महिला थाने से दुष्कर्म का आरोपी हुआ फरार

महिला थाने से दुष्कर्म का आरोपी हुआ फरार

झालावाड़. महिला पुलिस थाने से आज सुबह युवती से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, दुष्कर्म के आरोपी को कल ही पुलिस ने डिटेन किया था, इसके बाद से ही एसपी समेत अन्य अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे थे, इसी दौरान आज सुबह शौच जाने व पेटदर्द का बहाना बनाकर पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया,इस घटना से झालावाड़ के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई टीमें बदमाश की तलाश में रवाना की गई ।


उल्लेखनीय हैं कि झालावाड़ शहर की एक युवती अपने साथी के साथ शहर के आकाशवाणी के पास लोटियाझर इलाके मे घूमने गई थी, इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक बदमाश ने उन्हें सुनसान इलाके में आपत्तिजनक हालत मे देख डराया धमकाया और वीडियो बनाकर युवक को ब्लैकमेल करते हुए जमकर मारपीट की और ₹10 हजार रुपए की मांग की, जब युवक डर कर पैसे लेने के लिए लड़की को अकेला छोड़ कर चला गया तो उसी दौरान बदमाश ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला, बाद में बदमाश पीड़ित युवती को शहर के ही कोटा रोड इलाके में छोड़कर फरार हो गया,इस सनसनीखेज घटना के बाद कल दिन भर एसपी समेत आला पुलिस अधिकारी मामले में चुप्पी साधे रहे, लेकिन बढ़ते दबाव के बाद पुलिस ने कल देर शाम आरोपी को डिटेन कर लिया था, लेकिन आज सुबह वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, इस घटना से झालावाड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है, जिला पुलिस अधीक्षक समेत आला पुलिस अधिकारी इस सारे मामले मे चुप्पी साधे हुए है, बहरहाल इस घटना को लेकर झालावाड़ शहर में लोगों में पुलिस को लेकर खासा आक्रोश देखा जा रहा है तो वहीं पुलिस की कई टीमे आरोपी की तलाश मे जुटी हुई है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!