Dark Mode
जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप, विरोध पर मारपीट कर भागा

जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप, विरोध पर मारपीट कर भागा

जयपुर. जयपुर में 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। घर में अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकला। मालपुरा गेट थाने में नाबालिग पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO (मालपुरा गेट) सतीश चन्द ने बताया कि सांगानेर निवासी 15 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना है। 26 मई को मम्मी-पापा और भाई अपने-अपने जॉब पर चले गए। वह घर पर अकेली रह गई। दोपहर करीब 1 बजे आरोपी पड़ोसी घर में घुस आया। अकेला होने का पता चलने पर आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर मारपीट कर भाग निकला। परिजनों के वापस घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। पिता के साथ नाबालिग पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!