Dark Mode
जयपुर में रैपिडो ड्राइवर पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर दी धमकी

जयपुर में रैपिडो ड्राइवर पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, विरोध पर दी धमकी

जयपुर शहर में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रैपिडो के बाइक ड्राइवर ने उसे गलत रास्ते से सुनसान इलाके में ले जाकर छेड़छाड़ की और विरोध करने पर धमकाया।

पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे उसने घर से जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। ड्राइवर उसे लेकर रवाना हुआ, लेकिन रास्ते में तय रूट से हटकर दूसरे मार्ग पर चला गया।

युवती के विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसे धमकाया और गांव के सुनसान इलाके की ओर बाइक ले गया। जब उसने रोकने की कोशिश की तो वह बार-बार धमकी देता रहा।

रास्ते में एक कंपनी के कुछ कर्मचारियों को देखकर युवती ने शोर मचाया। लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी ड्राइवर युवती को उतारकर मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज किए जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!