Dark Mode
रासबिहारी पारीक ऑल इंडिया पारीक महासभा में उपाध्यक्ष नियुक्त

रासबिहारी पारीक ऑल इंडिया पारीक महासभा में उपाध्यक्ष नियुक्त

कोटा। पारीक समाज कोटा के अध्यक्ष रासबिहारी पारीक को प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। जयपुर में आयोजित  बैठक में ऑल इंडिया पारीक महासभा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी ने कोटा समाज अध्यक्ष रासबिहारी पारीक को प्रदेश उपाध्यक्ष पद सर्वसम्मिती से चुना गया। कार्यकारिणी में रमाकांत पारीक जयपुर को प्रदेश अध्यक्ष एवं रामबाबू पारीक जयपुर  को महामंत्री तथा गौरव पुरोहित को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पारीक द्वारा आगामी कार्यकाल में समाज हितार्थ किए जाने वाले कार्य की रूपरेखा प्रस्तुत की जिसमें समाज के लिए भूमि आवंटन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना प्रारंभ करने, राजनीतिक दृष्टि से समाज को अधिक सशक्त बनाने का विजन प्रस्तुत किया गया। रासबिहारी पारीक ने बताया कि ऑल इंडिया पारीक महासभा द्वारा शिक्षा प्रकोष्ठ सेअब तक 35 विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए लाभान्वित किया जा चुका है। कोटा में कमलेश पारीक के दुर्घटना में देहावसान के बाद उनकी 3 पुत्रियों की 1.5-1.5  लाख की एफ डी,तथा उच्च शिक्षा का दायित्व भी महासभा द्वारा लिया गया। वर्तमान में किशोरपुरा प्राचीन भवन में हॉस्टल निर्माण, यूआईटी में भूमि आवंटन की फ़ाइल  लगा रखी है, इसके लिए भी महासभा द्वारा आर्थिक सहयोग दिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व खादी  बोर्ड  अध्यक्ष अनिल पारीक, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सहायक निदेशक संगीता पुरोहित, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर ज्योति , राष्ट्रीय प्रवक्ता रितेश पुरोहित  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!