वृष
चंद्र राशि के अनुसार
पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। फायदा भी होगा। किसी निकट संबंधी द्वारा कोई खुशखबरी मिलने से परिवार में खुशी भरा वातावरण रहेगा। शेयर्स अथवा तेजी मंदी जैसे गतिविधियों में रुचि रखने वाले लोगों को मनोनुकूल सफलता मिलेगी।
नेगेटिव- आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को भी दिक्कत ना हो, इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस समय ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा। समय धैर्य और शांति रखने का है। ईश्वर का ध्यान और आध्यात्मिक रहने से मन शांत होगा।
व्यवसाय- बिजनेस में मंदी का दौर रहेगा। नया काम शुरू करने के लिए अच्छे समय का इंतजार करें। आय के साधन भी सामान्य ही रहेंगे। मन में दुविधा रहने से फैसले नहीं ले पाएंगे। नौकरी में कोई यात्रा संभव है।
लव- जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। परंतु आपका उनके लिए पूर्ण सहयोग उन्हें खुशी देगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।
स्वास्थ्य- वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। जोड़ों में दर्द, एसिडिटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। व्यायाम और योगा पर ध्यान देना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6