राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई
भीमराव अंबेडकर को अपनाकर हम समाज की उन्नति में अपना योगदान दें- रोहित नायक
बारां. राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज मीणा की अध्यक्षता में भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 132 वी जयंती पर शहर के अंबेडकर चौराहा पर आतिशबाजी व नारे लगाकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वागत सत्कार किया! जिसमें मुख्य अतिथि संभाग महामंत्री रोहित नायक सरकार,संरक्षक बाबा बालक दास फूसरा,जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह कोयला रहे!
संभाग महामंत्री रोहित नायक सरकार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर के समाजोन्मुख सोच के परिणामस्वरूप भारतीय समाज में एक नयी चेतना का विस्तार हुआ,समाज में काफी सकारात्मक बदलाव आए। बाबा साहब को सामाजिक विचारधारा में परिवर्तन लाने का श्रेय जाता है। बाबा साहेब भारतीय संविधान के रचनाकार हैं। इस संविधान से हम सभी अपने अधिकारों व कर्तव्यों से अवगत हुए हैं। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर द्वारा समाजोद्धार के लिए जो भी संदेश,विचार,क्रियाकलाप, सिद्धांत बताए गए हैं उसे अपनाकर हम समाज की उन्नत्ति में अपना योगदान दें!1946 में उन्होंने "भारत एक हो" का नारा दिया! कार्यकम में,जिला उपाध्यक्ष आंनद सेन,जिला मंत्री अर्जित जोशी,सहमंत्री अजय धाकड़,सुरक्षा प्रभारी प्रमोद नागर,आदित्य शर्मा, शाहरुख खान,गोलू गुर्जर कलमंडा,लक्की योगी,चेतन सिंह आदि उपस्थित थे!