Dark Mode
भींडर में राष्ट्रोत्थान श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

भींडर में राष्ट्रोत्थान श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

भींडर. भारतीय नववर्ष स्वागत समिति के तत्वाधान में शुक्रवार से रेलवे स्टेशन स्थित कृषि उपज मंडी में शुरू हुई राष्ट्रोत्थान श्री राम कथा के प्रथम दिन साध्वी सरस्वती दीदी के मुखारविंद से कथा में रामचरित्र मानस की कथा को सुनाते हुए कहा कि राम स्वयं आते हैं राम सहज सुख की खान है राम नाम का प्रभाव अद्भुत है राम कथा सर्वस्व सिखाते हैं राम कथा गंगा है। मन में बुराई ज्यादा रहती है अच्छाई कम रहती है मन को साफ करने की आवश्यकता मन क्रोध लोभ त्याग सको तो नही तो इन्हें भगवान की ओर मोड़ो प्रातकाल उठो भगवान श्री राम का नाम लो झगड़ा नहीं करना शरीर को ढकना चिल्ला चिल्ला कर बात नहीं करना धुम्रपान मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए सहित विभिन्न वृतांत का वर्णन किया। कथा में महिला व पुरुषों ने भजनों पर नृत्य भी किया। कथा को सुनने के लिये भींडर कानोड़,नीमड़ी,चारगदीया,हिता,मेनार,फतहनगर मावली,सहित विभिन्न गांवो के भक्त कथा को श्रवण करने के लिये आये।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!