Dark Mode
रतनगढ़: एबीवीपी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

रतनगढ़: एबीवीपी ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

रतनगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई द्वारा वीर बाला काली बाई प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन स्थानीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय टाउन हॉल में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षी, मुख्य वक्ता एबीवीपी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य भारत भूषण यादव , सानिध्य लक्ष्मी नारायण पुजारी सालासर धाम , विशिष्ट अतिथि रामकृष्ण सहजिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सुश्री रमा शेखावत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एबीवीपी के सानिध्य में व जयप्रकाश ताम्रायत की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद व मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अभिनेश महर्षि ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जो युवाओं में राष्ट्रवाद का बीजारोपण कर रहा है। मुख्य वक्ता भारत भूषण यादव ने कहा कि एबीवीपी आजादी से लेकर अब तक अनवरत रूप से युवाओं को देशभक्ति के भाव से जोड़ रहा है , विद्यार्थी परिषद आंदोलनों के माध्यम से देश भर में शिक्षा के व्यापारीकरण को रोकने का कार्य कर रहा है।क्षकार्यक्रम को संघ के रामकृष्ण, सुश्री रमा शेखावत ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयप्रकाश ताम्रायत ने सभी का अभिनंदन किया और सामाजिक सरोकार से जुड़ने का आग्रह किया । एबीवीपी के नगर मंत्री विवेकानंद रैगर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह के द्वारा कक्षा 12 में 80% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाली क्षेत्र की लगभग 350 प्रतिभाओं का परिषद के प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान किया गया है। कार्यक्रम में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री सुनील कुमावत जिला संयोजक जय सिंह राठौड़ , जिला भाग संयोजक विशाल स्वामी, पुनीत सैन एसएफएस के प्रांत सहसंयोजक विशाल सोनी , प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कौशल्या उपाध्याय, परिषद के मोहित शर्मा, पिंटू सिंह, करण शर्मा, लकी सैनी, कृष्ण जांगिड़, कृष्णा सारस्वत, जिया सोनी, खुशी शर्मा ,शालू सैनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंचिय संचालन जय सिंह राठौड़ व विकास हरितवाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा मंचस्थ अतिथियों का दुपट्टा ,साफा , माला के माध्यम से अभिनंदन किया गया व परिषद की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।कार्यक्रम के सौजन्यकर्ता गैलेक्सी ग्रुप अहमदाबाद के मुखिया युवा समाजसेवी हेमंत जयप्रकाश ताम्रायत का भी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!