रतनगढ़: पंचायत समिति परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित
रतनगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत समिति परिसर में प्रधान मोहिनी देवी खीचड़ व विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास ने तिरंगा फहराया। जन गण मन के गायन और भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर विकास, एकता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कार्य करने तथा देश के विकास में सहयोग देने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी संदीप व्यास, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी सलीम खान, बाल विकास अधिकारी, अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रेम कुमार शर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी मोहन सिंह, सहायक विकास अधिकारी दिलीप कुमार सोनी, प्रोग्रामर राकेश बेबरवाल, देवकी प्रसाद, दीपक निर्वाण सहित शिक्षा, कृषि, सूचना विभाग और पंचायत समिति के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में स्थानीय वार्ड संख्या 28 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर संचालिका सरोज स्वामी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद नन्द किशोर भार्गव ने झंडा फहराया। इस अवसर पर मंजु देवी सारस्वत की गोदभराई रस्म अदायगी की गई। कार्यक्रम में पूनम शर्मा, संजू प्रजापत, माया प्रजापत सहित कई मौहल्लेवासी उपस्थित थे। वहीं दूसरी ओर पूर्व आशा सहयोगिनी श्रीमती संतोष सारस्वत के मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण , सांस्कृतिक कार्यक्रम व बच्चों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। अपने संबोधन में संतोष सारस्वत ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें कोई भी कार्य करते समय देश,प्रदेश व नगर हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए । विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुशीला शेखावत ने सभी का आभार प्रकट किया । इस अवसर पर ओम सारस्वत,गजानंद स्वामी, प्रियंका, प्रीति महर्षि , कोमल सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।