Dark Mode
रतनगढ़: जनपद में कृष्ण जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम

रतनगढ़: जनपद में कृष्ण जन्मोत्सव पर हुए कार्यक्रम

रतनगढ़ । जनपद में गत रात्रि को मेंहन्दीपुर बालाजी मंदिर, जोशी समाधि स्थल पर स्थित दुर्गा माता मंदिर, प्राचीन श्याम मंदिर, महामंडलेश्वर शिवालय, तालवाले बालाजी व श्याम मंदिर, गनेड़ीवाल मंदिर सहित जोशी कुआं पर स्थित श्रीनिवास जोशी परिवार के रघुनाथ मंदिर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव रात्रि 12 बजे तक मनाया गया। इस अवसर पर भजन गायककार प्रकाश चन्द्र सोनी, प्रभात कुमार, पवन जोशी, सुरज पारीक, बालकृष्ण सिंघानिया आदि गायक कारों ने भजनों की प्रस्तुति पर श्रोता थिरकने को मजबूर हो गए। इस अवसर पर भगवान कृष्ण, राम भक्त हनुमान व भगवान शिव की सजीव झांकी सजाई ने नृत्य किया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर पुजारी वेदप्रकाश ने विशेष आरती कर प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर पूर्वपालिकाध्यक्ष लिट्टू कल्पनाकांत, विकास रिणवा, पवन सेवदा, विजय चोटिया, अनूप जोशी, शंकरलाल गुरावा, कुणाल व्यास, मनीष रिणवा, दिपक डिडवानिया सहित कई गणमान्यजन उपस्थित थे। व्यवस्थापक मनोज जोशी ने कृष्ण जन्मोत्सव पर बधाई देते हुए सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, शिवबाड़ी देवस्थान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्साह से मनाया गया। मालियों के मंदिर में भगवान की झांकी भी सजाई गई। इस मौके पर पुजारी पवन इंदौरिया, कन्हैयालाल इंदौरिया,, शंकरलाल माली सहित शहर के सैकड़ों लोगों ने पूजा अर्चना कर व भजनों को सुनकर आध्यात्मिक लाभ उठाया। वहीं मावलिया मोहल्ले स्थित श्री धोली शक्ति व श्री संपत शक्ति मंदिर प्रांगण में श्री कृष्णा बनो प्रतियोगिता का आयोजन कर श्री कृष्ण जन्मोत्सव उत्साह से मनाया। इस मौके पर आर्या पब्लिक स्कूल के 31 छात्रों ने भगवान श्री कृष्ण राधा बनकर सामूहिक नृत्य गान कर प्रस्तुति दी। कृष्ण बनो निर्णायक मंडल की ममता शर्मा, पायल मिश्रा व मनीषा शर्मा ने सभी बच्चों को पुरस्कार दिया।कार्यक्रम को अंबिका प्रसाद शर्मा कृष्णकुमार सराफ, पूर्व पालिकाध्यक्ष संतोष बाबू इंदौरिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार प्रकट किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!