रतनगढ़: सेवा-निवृत्त शिक्षक से ठगी: 1 लाख रुपए लेकर भागे दो युवक
रतनगढ़। तहसील के निकटवर्ती ग्राम भुखरेडी के सेवानिवृत्त अध्यापक गोपाल महिया के साथ ठगी होने का मामला सामने आया है। ्राप्त जानकारी अनुसार गोपाल मैया को दो युवकों ने ठगी का शिकार बनाया। सेवानिवृत्त अध्यापक गोपाल महिया भारतीय स्टेट बैंक से एक लाख रुपए नकद निकालकर अपनी बाइक से गांव लौट रहे थे। देरासर ग्राम से पहले, सरकना सती मंदिर के पास एक सर्विस सेंटर पर उन्होंने अपनी बाइक रोकी। इस दौरान उन्होंने रुपयों से भरा बैग एक मेज पर रख दिया और मैकेनिक से बात करने लगे। मौके का फायदा उठाते हुए, बाइक पर आए दो युवकों ने बैग में ब्लेड से कट लगाया और बड़ी चालाकी से रुपए निकाल लिए। रुपए लेकर दोनों युवक तुरंत मौके से फरार हो गए।जब गोपाल महिया को ठगी का एहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत सर्विस सेंटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। समाचार लिखे जाने तक, पुलिस मामले की जांच कर रही थी और आरोपियों की तलाश जारी थी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।