रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स नर्सिंग कॉलेज को मिली आई.एन.सी. की मान्यता
मदनगंज किशनगढ़। रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स नर्सिंग कॉलेज को भारतीय नर्सिंग परिषद (आईएनसी) ने मान्यता प्रदान की। कॉलेज प्रबंध समिति के निदेशक व सचिव सुभाष अग्रवाल एवं नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल पाराशर ने बताया कि आई.एन.सी. की टीम ने 25 व 26 अगस्त को कॉलेज का निरीक्षण किया गया था। उसकी जांच के आधार पर कॉलेज को 60 सीटों पर जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी व 60 सीटों पर बी.एससी. नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए मान्यता प्रदान की गयी। संस्था मे दोनो पाठ्यक्रम पिछले एक वर्ष से सुचारू रूप से संचालित हो रहे है। विधार्थियों को संस्था के पेरेन्टल अस्पताल मार्बल सिटी हॉस्पिटल, किशनगढ़ मे क्लीनिकल ट्रेनिंग दी जा रही है।