लायंस क्लब समीक्षा अवार्ड सेरेमनी में राठी को सम्मानित किया।
भवानी मंडी . नाथद्वारा में आयोजित लायंस क्लब के समीक्षा अवार्ड सेरेमनी में भवानी मंडी लायंस क्लब अध्यक्ष कृष्ण कुमार राठी को इंटरनेशनल प्रेसिडेंट प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह अवार्ड गेस्ट ऑफ ऑनर प्रान्तपाल दिलीप तोषनीवाल व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन कुलभूषण मित्तल ने दिया,राठी के सम्मानित होने पर उनके चाहने वालों ने हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर भवानी मंडी से लॉयन कैलाश बोहरा व लॉयन कालूलाल सालेचा मौजूद थे।