Dark Mode
राठौड ने किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

राठौड ने किया भाजपा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

चूरूः भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने टिबड़ेवालों की धर्मशाला में किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने कहा कि चूरू उनका पहला प्यार है और चूरू के लिए हमेशा उनका दिल धड़कता रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण उनके छोटे भाई की तरह है और जिस प्रकार किसानों, गरीबो व आमजनता की चिंता हरलाल सहारण के मन में है। उसको देखते हुये लगता है कि जब चूरू की जनता इनको अपना आर्शिवाद दे देगी तो यहां विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस स्वतंत्रता के बाद अपनी सबसे बड़ी हार की और बढ़ रही है। जिस प्रकार का भ्रष्टाचार प्रदेश में कभी नहीं देखा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में सिर फुटव्वल चल रही है। लगभग 30 से अधिक कांग्रेस नेता अपने आप को टिकट का दावेदार मानते है और कांग्रेस का आलाकमान भ्रमित है कि किसे टिकट दी जाये। उन्होंने कहा आज कार्यालय के उद्घाटन में जैसा जन समुदाय भाजपा को आर्शिवाद देने के लिए उपस्थित हुआ है उससे लगता है कि यह चुनाव चूरू की आम जनता लड़ रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी हरलाल सहारण ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सब को यह चुनाव लड़ना है मैं हमेशा आप के बीच में परिवार का सदस्य बनकर आपकी सेवा कंरूगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब भाजपा की सरकार बन जायेगी तो राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में हम सब कार्यकर्ता चूरू को विकास की नई बुलंदियों तक पहुचायेंगे। उन्होने नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ को धन्यवाद देते हुये कहा कि उन्होंने एक गरीब किसान के बेटे को टिकट दिलवाकर जो किसानों का सम्मान किया है। उसके लिए हम सब आपके ऋणी रहेगे। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोचार के साथ गणेश पुजा कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें युवा नेता कमल शर्मा, राणासर मण्डल के दीनदयाल खारड़िया आदि है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, पण्डित बनवारी लाल शर्मा, गोरीशंकर मण्डावेवाला, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, पूर्व सभापति विजय कुमार शर्मा, प्रधान दीपचन्द राहड़, प्रदेश एससी मोर्चा मंत्री सीताराम लुगरिया, महामंत्री नरेन्द्र कंवल, विक्रम कोटवाद, जिला उपाध्यक्ष सत्तार खांन, दौलत तंवर, फतेहचन्द सोती, रतननगर चेयरमैन निकिता गुर्जर, नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रभा धंधावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, सुनील गहलोत, नोंरग वर्मा, मुरलीधर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, जे.पी. शर्मा, विजय कस्वां, रामस्वरूप मेघवाल, विधाधर शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर खान जाकीर खान उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, रवि आर्य, धमेन्द्र श्योराण, असलम डायर, ममता जोशी, योगिता प्रजापत, राजेन्द्र कल्ला, नरेन्द्र काछवाल, अशोक जोगी, विमला जोगी, अजीत मेघवाल, राजेन्द्र धर्रेन्द्रा, रधुनाथ खेमका, सरपंच संतोष मेघवाल, सुशील लाटा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भास्कर शर्मा, अभिषेक चोटिया व हेमसिंह शेखावत ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!