श्री कृष्ण गौ सेवा पिंजरापोल समिति में मनाया राठौड़ का जन्मदिन
रतनगढ़ । स्थानीय कृष्ण गौ सेवा पिंजरापोल समिति में मानव सेवा सप्ताह के तहत आयोजन रखा गया है। युवा नेता नवल महर्षि ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्थानीय कृष्ण गोसेवा पिंजरापोल समिति (गौ चिकित्सालय) में नवल महर्षि टीम द्वारा गौशाला में उपस्थित सभी असहाय अपंग गायों को दलिया वह हरा चारा खिलाकर राठौड़ का जन्मदिन मनाया व उनकी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर धन्नाराम प्रजापत, वार्ड पार्षद मनोज सोनी, उदय नारायण दायमा, पीयूष रांकावत, शशिकांत धरेंद्र, सूर्य प्रकाश पारीक, धर्मेंद्र शर्मा, प्रदीप रूंथला, अनिरुद्ध दायमा, प्रमोद प्रजापत, लक्की व्यास, राकेश शर्मा, महेंद्र लोहार, उत्तम रांकावत, चांद बिंयाला, औकार मल जांगिड़ व भारत राजपुरोहित आदि बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।