राशन डीलरो ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
लालसोट . सम्पूर्ण देश में राशन विक्रेताओं की आर्थिक स्थिति बहुत नाज़ुक बनी हुई है इसी को लेकर लम्बे अरसे से देश के राशन विक्रेता संघर्षरत है अपने रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए पूरे देश के राशन डीलर एक साथ है इस वर्ष के बजट में केन्द्र सरकार से बहुत कुछ राशन डीलरों को उम्मीद थी लेकिन हर बार की तरह निराशा ही हाथ लगी है इसी को लेकर सरकार के सामने विरोध प्रकट करते हुए सम्पूर्ण देश में राशन विक्रेताओं द्वारा केन्द्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी हड़ताल 7-9 फरवरी का आह्वान किया है इसी के चलते लालसोट क्षेत्र के राशन डीलरों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जाने की सूचना एवं अपनी मांग को लेकर उपखण्ड अधिकारी एसडीएम ब्रजेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा है जयपुर संभाग संयोजक हेमराज मीणा ने बताया कि राजस्थान में भी राज्य सरकार का 10फरवरी को आने वाले बजट में मानदेय लागू करवाने की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश के राशन डीलर समन्वय समिति के तत्वावधान में संघर्षरत है उन्होंने बताया कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते 7-9 फरवरी तक प्रदेश में राशन डीलर अपनी पोस मशीन नहीं चलाये।तथा 10 फरवरी को राज्य के बजट सत्र को सुनने के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा राशन डीलर समन्वय समिति राजस्थान ने की है इस दिन भी राशन की दुकानें बंद रखेंगे। 4 दिन के लिए उपभोक्ताओं को सूचना दी जा चुकी है और अखबार के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सूचना मिल जाएगी। तत्पश्चात 11 फरवरी से पुनः वितरण कार्य शुरू हो सकेगा।
ज्ञापन देने वालों में तहसील संयोजक गोविन्द राम मीना, संभाग संयोजक हेमराज मीणा, रामप्रसाद मीना, सत्यनारायण लाखा, मुकेश सैनी, मनोज खाण्डल, जगदीश गुप्ता, सतेन्द्र लामडा गुलाब चंद मीणा, गिरार्ज मीना, रामस्वरूप मीणा, भरतलाल मीना, तेजाराम मीना, संतोष शर्मा, राजेन्द्र साहू, सतीश चन्द्र आदि उपस्थित रहें।