Dark Mode
राशन डीलरों ने सौंपा वसुंधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन

राशन डीलरों ने सौंपा वसुंधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन

 
मांगलियावास: पीसांगन ब्लॉक के राशन डीलरों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से अपनी मांगे मनवाने की मांग की है। पीसांगन ब्लॉक राशन डीलर समन्वय समिति अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि बजट 2023 में राशन डीलरों की उपेक्षा की गई है। जिससे प्रदेश के सभी 27000 से भी ज्यादा राशन डीलर सरकार के खिलाफ नजर आ रहे हैं। राशन डीलरों ने ज्ञापन में बताया कि सरकार की योजनाओं को धरातल पर जन जन तक पहुंचाने का काम राशन डीलरों द्वारा ही किया जाता है और वही सरकार द्वारा राशन डीलरों की उपेक्षा की गई है। बजट से पूर्व सभी राशन डीलरों ने राजस्थान स्तर पर तीन दिवसीय तालाबंदी रखकर मानदेय के लिए मांग की थी लेकिन सरकार ने उनकी एक भी नहीं मानी। राशन डीलरों ने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 27000 राशन डीलरों की तरफ से ज्ञापन में बताया कि सहानुभूति पूर्वक राशन डीलरों की मांगों पर मंथन करके आने वाले समय में उनको मान दे यदि दिए जाने की घोषणा की जाती है तो सभी राशन डीलर सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर राशन डीलर एसोसिएशन पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी ,जितेंद्र जाटोलिया ,शेर मोहम्मद, दलजीत सिंह, रामगोपाल ,संतोष डांगी, सुखदेव, पप्पू गुंजल, रामदेव गुर्जर, शांति देवी ,शौकीन, कालू, नरेश कासलीवाल सहित सभी राशन डीलर उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!