 
                        
        101 जरूरतमंदों को किया राशन वितरण
नर सेवा नारायण सेवा समिति का 15वां कार्यक्रम, प्रवासियों की आर्थिक मदद से किया राशन वितरित
चिड़ावा । नर सेवा नारायण सेवा समिति द्वारा 101 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री का वितरण किया गया। समिति के15वें आयोजन के मुख्य अतिथि सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनियां थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, भाजपा नेता संजय आर्य तथा पूर्व प्रशासनिक अधिकारी अमर सिंह भालोठिया मौजूद थे। अतिथियों के हाथों से सभी 101 जरूरतमंदों को राशन किट दिया गया। जिसमें 10 किलो आटे के अलावा दाल, चावल, चीनी, तेल, बिस्कुल, मसाले, घी और गर्मी को देखते हुए शर्बत शामिल था। इस मौके पर विभिन्न सेवाभावी संगठनों के प्रतिनिधियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें हरिनाम प्रभात फेरी के देवानंद चौधरी, सरला पाठशाला की संचालिका अनिता पूनियां, गर्ल्स पॉवर ग्रुप की पूजा शर्मा एवं एमबीबीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने पर डॉ. जतिन अग्रवाल का सम्मान उनके पिता अशोक अग्रवाल को दिया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रवासियों का आज भी अपनी माटी के प्रति लगाव है। यही कारण है कि पिछले करीब चार सालों से युवा कार्यकर्ता अरविंद महमिया एक प्रेरक के रूप में सामने आए है। जो प्रवासियों की गाढ़ी कमाई का हिस्सा समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का पुनित कार्य कर रहे है। इस मौके पर व्यवसायी सुभाष ककरानिया, डॉ. एलके शर्मा, लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के जिला प्रभारी राधेश्याम सुखाड़िया, एडवोकेट अभिषेक महमिया, अजय महमिया, भाजपा नेता राकेश सर्राफ, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, आशू स्वामी अड़ूका, रजनीकांत मिश्रा, शशिकांत शर्मा, पं. महेश आजाद, दीपक सहल मौजूद थे। 
 
                                                                        
                                                                    