Dark Mode
रावणा राजपूत संस्था के चुनाव आज

रावणा राजपूत संस्था के चुनाव आज

केकड़ी. रावणा राजपूत समाज के चुनाव रावणा राजपूत संस्था भवन एवं छात्रावास काजीपुरा केकड़ी में 25.06.2023 रविवार को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव प्रभारी कमल हाडा ने चुनाव कायZक्रम जारी करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया प्रातः 7.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक रहेगी। नामांकन फामZ प्राप्त करने का समय 8.00 से 9.00 तक, फामZ जमा कराने का समय 11.00 बजे तक, फामाZे की जांच करने का समय 11.00 से 11.30 तक, नाम वापस लेने का समय 12.30 तक, चुनाव चिह्न आंवटन करने का समय 1.00 बजे तक, मतदान का समय 2.00 से 5.00 तक रहेगा तथा चुनाव समाप्ित के तत्काल बाद मतगणना की जाएगी। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। मतदान दल का गठन किया गया है जो समस्त कार्यक्रम को संचालित करेगा।चुनाव को लेकर रावणा राजपूत में उत्साह का माहौल है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!