एक मंच से हो रावणा राजपूत समाज की पहचान
युवाओं को रोजगार बालिका शिक्षा को बढ़ावा राजनीतिक वर्चस्व के लिए दिखानी होगी ताकत
आलनियावास. मेड़ता सिटी स्थित रावणा राजपूत सभा भवन में रविवार को समाज के जिला एवं तहसील प्रतिनिधियो की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान एक झंडा एक जाजम को लेकर कार्यक्रम की शुरुआत हुई रावणा राजपूत समाज को एक सूत्र में बांधने की बात पर मंथन के साथ एक स्वर में सभी ने सहमति जताई। समाज के प्रमुख प्रतिनिधियों ने एक स्वर में बोलते हुए कहा कि एक व्यक्ति के हाथ में समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए। प्रदेश भर में अलग अलग संगठनों बंटे हुए समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास करवाना होगा। राजनीतिक वर्चस्व के लिए हम सबको एकजुट होने का समय आ गया है। गांव से लेकर शहर तक समाज को एकजुट होने की आवश्यकता महसूस की गई। सभी वक्ताओं ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात पर विशेष बल देते हुए कहा कि समाज में बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन करना होगा। अन्य गतिविधियों में समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन के लिए सामाजिक संगठनों को आगे आकर सहयोग करने की बात कही। रोजगार के प्रति युवाओं का ध्यान केंद्रित करते हुए समाज बंधुओं ने कहा कि मेहनत के बल पर समाज का हर व्यक्ति आर्थिक रूप से सुदृढ़ होगा तब ही समाज मजबूत हो पाएगा। राजनीतिक वर्चस्व कायम करने के लिए समाज का व्यक्ति किसी भी पार्टी से जुड़ा है।
हमारे लिए समाज का व्यक्ति सर्वोपरि है। हमको एकजुट होकर समाज के प्रतिनिधि का सहयोग करने का संकल्प लिया। सभी वक्ताओं ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जसवंत सिंह सोलंकी के द्वारा समाज को दिए गए योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोलंकी ने निस्वार्थ भावना से समाज को आगे बढ़ने मैं अपना योगदान दिया। उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना होगा। सभी ने एक राय होकर अपनी सहमति जताई। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष गणपतसिंह पडियार मनोजसिंह जोधपुर उदयसिंह भीलवाड़ा परमेश्वरसिंह पूर्व जिला अध्यक्ष शेरसिंह मकराना नाथूसिंह नांवा सुमेरसिंह मेड़ता पूरणसिंह लाडनू ओमसिंह बुटाटी चैनसिंह विजेंद्रसिंह मेड़ता युवा अध्यक्ष राजेंद्रसिंह किशोरसिंह उदावत पृथ्वीसिंह शेखावत पवन सिंह शेखावत दिनेशसिंह भाटी महेंद्रसिंह पडियार भवानीसिंह रियांबड़ी प्रेमसिंह शेखावत आलनियावास एडवोकेट भाकर सिंह जैतारण महिला अध्यक्ष ब्यावर दरियाव कंवर श्रीमती नीमा कंवर श्रीमती जोनी कंवर सहित समाज के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम के दौरान एकजुटता के साथ सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने पर सहमत हुए