रावण का पूरा कुनबा साफ, कल रावण की बारी
सवाई माधोपुर। शहर के नगर रामलीला मैदान में नगर रामलीला मंडल समिति के तत्वावधान में चल रही रामलीला अंतिम सोपान तक पहुँच चुकी है। समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता दिलीप शर्मा ने बताया कि सोमवार को महासंग्राम की लीला का मंचन किया गया जिसमें रावण को छोड़कर उसका पूरा कुनबा मारा गया।पहले कुंभकर्ण का वध श्रीराम ने किया तो मेघनाद का वध लक्ष्मण ने किया। अहिरावण हनुमान जी के हाथों मारा गया। इससे पहले स्कूल शिक्षा परिवार के संरक्षक कमलेश जैन, कोषध्यक्ष अजय अग्रवाल एवम अनूप गर्ग ने भगवान श्री गणेश, माँ सरस्वती एवं रामदरबार की आरती करके मंचन प्रारम्भ कराया। मंडल की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। अतिथियों ने रामादल एवं रावण के युद्ध की लीला का भरपूर आनंद लिया। महासंग्राम की लीला को देखने लोग भी इतने आये कई मैदान में जगह नहीं बची। रावण एवं रामादल के महासंग्राम में पहले मेघनाद वध की लीला में रामादल द्वारा मेघनाद के यज्ञ का विध्वंश करने के द्रश्य पर दर्शक झूम उठे। जब मेघनाद एवं लक्ष्मण में निर्णायक युद्ध हो रहा था तो मैदान जय श्री राम के नारों से गूंज गया। रावण -अहिरावण संवाद एवं पंडित-पंडिताइन के कॉमेडी वाले संवादों पर दर्शको ने खूब ठहाके लगाए।
समिति के अध्यक्ष हरि शंकर शर्मा एवं महामंत्री राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंगलवार 24 अक्टूबर को शाम 3 बजे से रामादल एवं रावण दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो रामलीला मैदान से प्रारम्भ होकर गीता भवन, हरसहाय का कटला, श्योपुर तिराहा, सदर बाजार, दंडवीर बालाजी ,हायर सेकंडरी स्कूल से होते हुए रामलीला मैदान पर जाकर संपन्न होगी।
भव्य दशहरा मेला शाम 7 बजे से
समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने बताया कि 16दिन की रामलीला के मंचन के बाद शाम 7बजे से भव्य दहशरा मेला का आयोजन होगा जिसमें सबसे रावण वध की की लीला जा मंचन होगा । इसके बाद मैदान में भव्य दशहरा मेला का आयोजन होगा जिसमें पास की ऊंची पहाड़ी पर 51 फ़ीट ऊंचे रावण का शानदार आतिशबाजी के साथ दहन किया जाएगा। समिति के कोषाध्यक्ष राधेश्याम पंसारी, मंत्री ओमप्रकाश सेन ,उपाध्यक्ष सीताराम माली , सुदर्शन शर्मा, रामेश्वर जंगम, प्रचार मंत्री कमल कुमार आनंद, मधुसूदन शर्मा, चतुर्भु शर्मा, विष्णु शर्मा,लखन भारती साहू, राजकिरण राणा, कुंदन राणा सभी ने नगरवासियो से अधिक से अधिक संख्या में मंचन देखने का निवेदन किया है।