Dark Mode
रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी, ग्लेन-यंग को अश्विन ने दिया अनोखे तरीके से चकमा

रविचंद्रन अश्विन की शानदार गेंदबाजी, ग्लेन-यंग को अश्विन ने दिया अनोखे तरीके से चकमा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक बार फिर वापसी की। दूसरी पारी में जडेजा और अश्विन की गेंदबाजी के सामने कीवी बल्लेबाज फेल रहे। भारत ने पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन 9 विकेट झटक लिए हैं। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाज करते हुए नजर आए और भारत के लिए खतरा बन गए थे। हालांकि, अश्विन ने उन्हें ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया।

न्यूजीलैंड की पारी के 33वें ओवर की पहली और तीसरे गेंद पर अश्विन के खिलाफ ग्लेन ने दमदार छक्के जड़े। हालांकि चौथी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स चकमा खा गए। अश्विन ने कैरम बॉल करके उनको चारों खाने चित कर दिया। ग्लेन क्लीन बोल्ड होने के बाद कुछ देर तक क्रीज पर रहे पिच को निहारते रहे। ग्लेन फिलिप्स ने 14 गेंद में 26 गेंद में 26 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए।

इसके बाद अश्विन ने विल यंग को भी अपने कैरम बॉल में फंसाया। विल यंग अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे। 39वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह कॉट एंड बोल्ड हुए। विल यंग ने 100 गेंद में 51 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। दूसरी पारी में भारत के लिए अश्विन ने तीन और जडेजा ने 4 विकेट अपने नाम किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!