रविन्द्र कुमावत बने एम. आर. यूनियन के जिलाध्यक्ष
टोंक। शहर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में एम आर यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी एम. आर. ने सर्व सम्मति से रविंद्र कुमावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक में सीनियर एम आर समशुद्दीन गौरी, भविश ग्वालानी, केशव जायसवाल, राधा रमण वैष्णव, राहिल खान, नावेद खान, कुलदीप शर्मा, सुभाष मिश्रा, गुरुदीप शर्मा, मो. सैफ, रमेश चौधरी आदि मेडिकल प्रतिनिधि मौजूद रहे।