Dark Mode
आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

आरबीएसके कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

बाड़मेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य भवन में आरबीएसके टीम की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी एस गजराज एवं आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह की अध्यक्षता में किया गया, सीएमएचओ डॉ गजराज ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 100 दिन के कार्य योजना के अंतर्गत आरबीएसके कार्यक्रम को सम्मिलित किया गया है इसके तहत 100 दिन के भीतर आवंटित स्क्रीनिंग के लक्ष्य को शत प्रतिशत अर्जित करने के हेतु टीम को निर्देशित किया गया, साथ ही गुणवत्ता पूर्ण स्क्रीनिंग हेतु कार्य योजना बनाई गई रेफर किए गए बच्चों का शत प्रतिशत इलाज हेतु चर्चा की गई । आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने स्क्रीनिंग का ऑनलाइन का पूरा पूरा करने हेतु सबंधित आरबीएसके मोबाइल हेल्थ टीम के सदस्यों को निर्देशित किया गया, तथा निर्धारित समय पर कार्य को पूर्ण करने हेतु पाबंद किया । बैठक में सीएमएचओ डॉ सी. एस. गजराज, आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह, डॉ पंकज सुथार एस एम ओ डब्ल्यूएचओ एवं रमन राठौर एवं आरबीएसके टीम आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!