Dark Mode
आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया

आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला खेला गया। जिसमें आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रन से हरा दिया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 10 साल बाद वानखेड़े में मुंबई को हराया है। इसके साथ ही मुंबई की इस सीजन में ये लगातार चौथी हार है। जबकि आरसीबी को 3 जीत मिली है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 221 रन जुटाए। बेंगलुरु के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रनों की पारी खेली। मुंबई के लिए ट्रेंट बोल्ट और कप्तान हार्दिक पंड्या ने दो-दो विकेट झटके। विग्नेश पुथुर ने एक शिकार किया। वहीं जनवरी के बाद प्रतिस्पर्धा क्रिकेट में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला।

आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बोल्ट ने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को महज 4 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कोहली ने देवदत्त पडिक्कल (22 गेंद में 37) के साथ दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की अहम साझेदारी की। कोहली कप्तान रजत पाटीदार के संग तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप की। हार्दिक ने 15वें ओवर में कोहली और लियाम लिविंगस्टोन (0) को आउट किया। ऐसे में पाटीदार ने जितेश शर्मा के साथ मोर्चा संभाला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कप आरसीबी को 200 के पार पहुंचाया। उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए। बोल्ट ने चार ओवर के स्पेल में 57 रन लुटाए। उन्होंने पहली बार आईपीएल में किसी मैच में पचास से ज्यादा रन खर्च किए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!