Dark Mode
रायपुर में आज RCB-MI महामुकाबला, बारिश बढ़ाएगी टेंशन!

रायपुर में आज RCB-MI महामुकाबला, बारिश बढ़ाएगी टेंशन!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2026 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच आज रविवार काे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। आईपीएल मैच काे लेकर क्रिकेट प्रेमियाें में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वहीं इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। माैसम विभाग के अनुसार आज राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश एवं तेज हवा चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार काे अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रह सकता है। हालांकि मैच शुरू होने तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम आईपीएल मैच काे लेकर स्टेडियम परिसर में पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए है।जिसमें पूरे परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।इसके पहले शनिवार काे रायपुर कलेक्टर डाॅ. गाैरव सिंह ने अधिकारियाें के साथ स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।


इस प्रकार हैं टीम
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, टिम डेविड, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, जोश हेजलवुड, नुवान तुषारा, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रसिख डार, भुवनेश्वर कुमार, जॉर्डन कॉक्स, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, स्वप्निल सिंह, जैकब डफी, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, मंगेश यादव, फिल सॉल्ट, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा।
मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, विल जैक्स, क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, रघु शर्मा, केशव महाराज, दानिश मालेवार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, एएम गजनफर, अश्वनी कुमार।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!