Dark Mode
रियल मैड्रिड ने आसान जीत दर्ज कर अंतिम 16 में जगह बनाई

रियल मैड्रिड ने आसान जीत दर्ज कर अंतिम 16 में जगह बनाई

रियल मैड्रिड ने चौथी श्रेणी की अरंडिना जैसी कमजोर टीम को 3-1 से हराकर स्‍पेनिश कप के अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
 कोपा डेल रे खिताब विजेता मैड्रिड ने शनिवार रात चौथी श्रेणी की अरंडिना को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के अंतिम-16 के लिए क्वालीफाई कर लिया। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, एक कमजोर प्रतिद्वंदी के खिलाफ खेलते हुए रियल मैड्रिड ने पहले हाफ में संघर्ष किया। ब्रेक तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर था। हैरान करने वाली बात ये है कि अरंडिना के खिलाफ 80 प्रतिशत से अधिक समय तक गेंद मैड्रिड के पास थी, बावजूद इसके वे एक भी गोल नहीं दाग पाए।

हालांकि, मैड्रिड ने 54वें मिनट में बढ़त हासिल की। पेनल्टी के जरिए जोसेलु ने टीम के लिए पहला गोल दागा। खास बात यह रही कि टीम ने कुछ सेंकड बाद ही एक और गोल किया। यह गोल ब्राहिम डियाज़ ने 55वें मिनट में किया। ब्राहिम ने मात्र एक मिनट बाद मैड्रिड की बढ़त को दोगुना कर दिया और लगभग मैच अपनी टीम के पक्ष में कर दिया।

अंतिम क्षणों में अरंडिना ने दागा पहला गोल

अंतिम मिनटों में मैड्रिड का तीसरा गोल भी आ गया। यह गोल रोड्रिगो ने बिल्कुल खेल की समाप्ति के समय किया। वहीं, अरंडिना को देर से ही थोड़ी राहत मिली, जब नाचो ने टीम के लिए पहला गोल दागा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!