Dark Mode
रियल मी प्रो शिक्षा नगरी से हुआ लांच

रियल मी प्रो शिक्षा नगरी से हुआ लांच


सीकर,मुहम्मद सादिक। स्टेशन रोड़ सीकर स्थित इंडियन मोबाइल सबसे किफायती दरों पर मोबाइल के विक्रेता इंडियन मोबाइल ने रियल मी 12 प्रो का लॉन्चिग कार्यक्रम में केक काटकर मोबाइल लांच किया। इस अवसर पर टीटू प्रिंट के सीईओ साहिल जैन, रियल मी के स्टेट हेड अमित प्रभाकर एवं जेएसएम से राहुल शर्मा उपस्थित रहे. इंडियन मोबाइल के प्रमुख मनोज गोवला ने बताया कि जैसा कि हम ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड से भी काफी कम दरों पर मोबाइल उपलब्ध करवाते हैं और इस बार ग्राहकों एवं शहर में 5जी सेवा आने के बाद बढ़ी मांग में रियल मी 12प्रो के फीचर काफी आकर्षक हैं. रियल मी के स्टेट हेड अमित प्रभाकर ने ख़बर गवाह को बताया कि इस मोबाइल में बहुत कुछ आकर्षक है. रियलमी 12 प्रो 5जी मोबाइल 29 जनवरी में लॉन्च हुआ था। यह फोन 6.70-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिजॉल्यूशन 2400&1080 पिक्सल (एफएचडी+) है। आस्पेक्ट रेशियो हैं। रियलमी 12 प्रो 5त्र फोन ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 1 प्रोसेसर के साथ आता है। रियलमी 12 प्रो 5त्र सुपर वूक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। रियलमी 12 प्रो 5जी फोन एंड्रॉय़ड पर ऑपरेट होता है और इसमें 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। रियलमी 12 प्रो 5जी एक ड्यूल सिम मोबाइल है जो नैनो सिम और नैनो सिम काड्र्स के साथ आता है। फोन को नेविगेटर बेज और सबमरीन नीला कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें डस्ट और वाटर प्रोटेक्शन के लिए आईपी65 रेटिंग है। कनेक्टिविटी के लिए रियलमी 12 प्रो 5जी में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी है। दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी है। फोन में सेंसर की बात की जाएं तो एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, कंपास/ मैगनेटोमीटर, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। 6 फरवरी 2024 को रियलमी 12 प्रो 5त्र की शुरुआती कीमत भारत में 26,999 रुपये है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!