Dark Mode
कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों की हत्या की

कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने 17 लोगों की हत्या की

किन्शासा.  कांगो के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों ने कम से कम 17 लोगों की हत्या कर दी। स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। सैन्य अधिकारी कर्नल रूफिन मापेला मविनियामा ने बताया कि ये लोग कहीं जा रहे थे कि इसी दौरान विद्रोहियों ने उनका अपहरण कर लिया और हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस जघन्य घटना को इतुरी प्रांत के जुगु क्षेत्र में सप्ताहांत में कोडेको मिलिशियां समूह ने अंजाम दिया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!